Breaking News

जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र मुंगेली के पदोन्नत संयुक्त संचालक को दी गई भावभीनी विदाई

  पी बेनेट 8389105897

जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र मुंगेली के पदोन्नत संयुक्त संचालक को दी गई भावभीनी विदाई 

मुंगेली //  छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जिला शाखा मुंगेली द्वारा आज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र मुंगेली के पदोन्नत संयुक्त संचालक  एम. एल कुसरे को भावभीनी विदाई दी गई।  कुसरे का विदाई समारोह का आयोजन जिला कलेक्ट्रोरेट के मनियारी सभा कक्ष में किया गया। संघ के पदाधिकारियेां ने जिले में  कुसरे की चार साल की विभागीय एवं संघ में दिये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हे पुष्पगुच्छ, साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर संघ के संरक्षक एवं संयुक्त कलेक्टर  आर के तम्बोली, डिप्टी कलेक्टर द्वय सुश्री रजनी भगत एवं सुश्री निकिता मरकाम, संघ के महासचिव एवं जिला कोषालय अधिकारी  रूपेश पाठक, संघ के सचिव एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमति अभिलाषा बेहार, संघ के प्रवक्ता  महादेव यादव, तहसील कोषाध्यक्ष  गोपाल कृष्ण दुबे, कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला योजना सांख्यायिकी विभाग के सहायक संचालक  जे. एल परते,  किशोर राजपूत,  एस आर लहरे सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला शाखा अध्यक्ष डाॅ. आई पी. यादव ने किया।  

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …