Breaking News

गणतंत्र दिवस पर उल्लेखनीय कार्य के लिए आस्था समिति एवं उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना को सम्मानित किया

  पी बेनेट 7389105897गणतंत्र दिवस पर उल्लेखनीय कार्य के लिए आस्था समिति एवं उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना को सम्मानित किया

 मुंगेली-गणतंत्र दिवस समारोह में जिला प्रशासन मुंगेली के द्वारा कोविड-19 के दौर में 638 से अधिक बच्चों को पुनर्वास एवं संरक्षण करने के उल्लेखनीय योगदान के लिए आस्था समिति को सम्मानित किया गया। आस्था समिति के द्वारा चाइल्ड लाईन 1098 परियोजना के माध्यम से मुंगेली जिले में देखरेख एवं संरक्षण के जरूरतमंद बच्चों को जिला प्रशासन, पुलिस, बाल कल्याण समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग, अन्य शासकीय विभागों के साथ बेहतरीन सामंजस्य स्थापित करते हुए कोविड-19 के कठिन दौर में सराहनीय प्रयास किया गया। संस्था के अध्यक्ष दौलत राम कश्यप ने प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुख्य अतिथि के कर कमलों से यह सम्मान प्राप्त किया।   जिला मुख्यालय मुंगेली के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया। आस्था समिति द्वारा  चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना 01 अगस्त 2020 से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकताओं को भी उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया *जिसमें उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन परियोजना को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया*। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत और जिले के पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर आंचला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चन्द्राकर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (आईएएस) श्री अमित कुमार, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री तीर्थराज अग्रवाल, श्रीमति नम्रता आनंद डोंगरे, वरिष्ठ नागरिक सागर सिंह बैंस, राकेेश पात्रे,  स्वतंत्र मिश्रा, श्रीमति जागेश्वरी वर्मा, वशी उल्लाह खाॅ, जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष सोनू चंद्राकर,  दुर्गा बघेल, जनपद पंचायत लोरमी अध्यक्ष श्रीमति मीना नरेश पाटले, नगर पालिका पार्षदगण, शहीदों के परिजन सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, विभिन्न मिडिया के प्रतिनिधि सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। संस्था के इस उपलब्धि पर संस्था के सदस्यों में हर्ष है। संस्था प्रमुख दौलत राम कश्यप को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिसमें चंद्रकांत यादव सदस्य आस्था समिति, राजेश कुमार गोयल कार्यक्रम प्रबन्धक, गोपाल प्रसाद सिंगरौल कोषाध्यक्ष, निशा यादव, चित्ररेखा राडेकर, लक्ष्मीनारायण सोनवानी, हितेश कुमार, संजय बघेल, सविता कार्के, प्रभा जागडे़, महेश निर्मेलकर, रामलाल पटेल तब्बसूम खान एवं आस्था समिति के कार्यकर्ता ने बधाई दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …