Breaking News

मुंगेली जिले में एकल नल जल प्रदाय योजना के तहत 7 करोड़ 17 लाख 76 हजार रूपये के विभिन्न कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन

पी बेनेट 8389105897

जल जीवन मिशन 

एकल नल जल प्रदाय योजना के तहत 7 करोड़ 17 लाख 76 हजार रूपये के विभिन्न कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न  

मुंगेली // कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेस्टोफिटिंग, नल जल प्रदाय योजना, सोलर आधारित एकल ग्राम योजना, विद्युत आधारित एकल ग्राम योजना तथा इनमें आॅनलाईन निविदा के अंतर्गत अनुबंध एवं जारी कार्यादेश और स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए रार्निंग वाटर की व्यवस्था आदि कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में उन्होंने और इन योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एकल नल जल प्रदाय योजना के तहत 7 करोड़ 17 लाख छिहत्तर हजार रूपए के विभिन्न कार्यों का अनुमोदन किया गया। इनमें विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम पण्डोतरा के लिए 1 करोड़ 60 लाख, ग्राम खुजहा के लिए 1 करोड़ 8 लाख 55 हजार, ग्राम करूपान के लिए 1 करोड़ 13 लाख 79 हजार, ग्राम कुआंगांव के लिए 1 करोड़ 83 लाख 48 हजार, ग्राम छुईहा के लिए 95 लाख 46 हजार तथा विकासखण्ड लोरमी के ग्राम कारीडोंगरी के लिए 1 करोड़ 15 लाख 88 हजार रूपए के विभिन्न कार्यांे की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन शामिल है। इसी तरह बैठक में विभिन्न ग्रामों के अनुबंधित कार्यांे के देयक भुगतान और गैर अनुबंधित देयक भुगतान का भी अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता श्री संजीव बृजपुरिया ने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दशरथ सिंह राजपूत सहित जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्यगण उपस्थित थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …