Breaking News

भगिनी प्रसूति सहायता योजना में आंशिक संशोधन पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में अब एकमुश्त मिलेगा 20 हजार रूपए की राशि

पी बेनेट 7389105897

भगिनी प्रसूति सहायता योजना में आंशिक संशोधन

पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में अब एकमुश्त मिलेगा 20 हजार रूपए की राशि 

मुंगेली,.छत्तीगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा छत्तीगसढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के हितग्राहियों के लिए संचालित भगिनी प्रसूति सहायता योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। इस योजना में की गई आंशिक संशोधन के तहत अब पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में अब एकमुश्त 20 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। यह राशि बच्चे के जन्म के पश्चात दी जाएगी। इसके पूर्व इस योजना के तहत 10 हजार रूपए की राशि बच्चे के जन्म के पश्चात प्रदान किया जाता था। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …