Breaking News

1000 नग कोडिन युक्त कफ सिरप सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

पी बेनेट 7389105897

नारकोटिक सेल एवं थाना सिविल लाईन की बड़ी कार्यवाही ।

प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीदि बिकी करते तीन आरोपी पकडे गये

 आरोपीयों के कब्जे से 1000 नग कोडिन युक्त कफ सिरप किमती 150000 रू 0 संहित बिकी रकम कार एवं मोटर सायकल संहित कुल 710000 रू ० की संपत्ति जप्त किया गया

 बिलासपुर: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले मे अवैध नशीले पदार्थ मे अंकुश लगाने हेतु नशीले पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है ।इसी तारतम्य अति 0 पुलिस अधीक्षक ( शहर ) उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक ( सिविल लाईन ) के मर्गदर्शन में थाना सिविल लाईन से एक टीम कार्यवाही हेतु लगाई गई थी जो दिनांक 17.02.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक मो ० सा ० में बजरंग काम्प्लेक्स के पीछे ईमलीपारा रोड से अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप बिकी हेतु परिवहन कर रहे है कि सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को दी गई जिस पर तत्काल संदेहीयों को पकडकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिस पर पुलिस टीम तत्काल ईमलीपारा रोड की ओर रवाना होकर घेराबंदी कर वाहन क ० सीजी 11 ए जेड 9289 मे सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम पता पुछने पर अपना नाम मनीष साहू एवं शुभान खान निवासी जांजगीर चांपा बताये उनके पास रखे दो कार्टून को चेक किया गया जो कार्टून में 200 नग प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप CODIWAR मिला जिसके संबंध में पुछताछ करने पर प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करते रहे बारिकी से पुछताछ करने पर बताये कि उक्त सिरप को बलौदा निवासी प्रणव दत्त पाण्डेय से खरीदना बताये और उसके द्वारा अपने कार में और भी कफ सिरप रखकर महाराणा प्रताप चौक के पास अन्य ग्राहकों को बिक्री हेतु संपर्क करना बताये जिस पर पुलिस टीम तत्काल आरोपीयों के निशानदेही पर महारणा प्रताप चौक ओव्हर ब्रिज के नीचे पहुंची जहां एक सेवरलेट स्पार्क कार क ० सीजी 11 ए जी 6232 दिखी जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने की फिराक में था जिसे मौके पर पुलिस द्वारा पकडा गया पुछताछ करने पर अपना नाम प्रणव दत्त पाण्डेय निवासी बलौदा जिला जांजगीर चांपा का बताया जिसके कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 08 कार्टून में कुल 800 नग प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप CODIWAR मिला जो पुछताछ पर बताया कि उक्त सिरप को उत्तराखण्ड देहरादून से ट्रांसपोर्ट से लाना बताया और अलग अलग ग्राहकों को अवैध तरीके से बिक्री करना बताया । इस तरह पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपीयों के कब्जे से 1000 नग कोडीन युक्त कफ सिरप कीमती 150000 रू ० तथा घटना में प्रयुक्त 01 कार एवं 01 मो ० सा ० पल्सर किमती 550000 रू ० तथा बिकी रकम 10000 रू ० कुल कीमत 710000 रू 0 को जप्त किया गया तीनों आरोपीयों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया तथा तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।

नाम आरोपी 1. मनीष साहू • पिता राधेश्याम साहू उम्र 21 वर्ष सा ० सदर बाजार जिला जांजगीर चांपा , 2. शुभान खान पिता सुलेमान खान उम्र 20 वर्ष सा ० मस्जिद मोहल्ला जिला जांजगीर चांपा , 3. प्रणव दत्त पाण्डेय पिता स्व ० गोविंद माधव पाण्डेय 45 वर्ष सा  बलौदा जांजगीर चांपा,

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता , धर्मेन्द्र वैष्णव ,  संजय बरेठ , सरफराज खान , विकास यादव , पुन्नी खाण्डे , देवेन्द्र दुबे , राजेश नारंग , किशोरवानी , धीरेन्द्र तोमर , मनोज बघेल की भूमिका सराहनीय रही ।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …