Breaking News

पुलिस लाइन बिलासपुर में रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पी बेनेट 7389105897

 महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का तृतीय दिवस 

पुलिस लाइन बिलासपुर में रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 बिलासपुर:-पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार सात दिवसीय महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान का संचालन किया जाना है जिसके तहत आज दिनांक 10:03:2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) गरिमा द्वेवेदी के मार्गदर्शन  में आज रंगीली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका थीम महिला सुरक्षा रखा गया था। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं और स्कूल की बालिकाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया।रंगोली प्रतियोगिता में आये हुए प्रतिभागियों को अभिव्यक्ति ऍप की जानकारी दी गई। उन्हें अभिव्यक्ति ऍप इंस्टॉल कराया गया ।महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत चलाये जा रहे सात दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई एवं सभी को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशो के तहत आज ग्राम नयापारा ढेंका में ग्रामीण महिलाओं को अभिव्यक्त ऍप की जानकारी दी गई। अभिव्यक्ति ऍप इंस्टॉल कराया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्षा टीम प्रभारी  निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल समस्त रक्षा टीम  सभी IUCAW स्टाफ का योगदान रहा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …