Breaking News

कलेक्टर ने दो हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान कर किया लाभान्वित

पी बेनेट 7389105897

कलेक्टर ने दो हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान कर किया लाभान्वित 

मुंगेली  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट में दो हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान कर लाभान्वित किया। इनमें लोरमी विकासखंड के ग्राम लछनपुर की श्रीमती सुल्ताना भास्कर और श्रीमती राजकुमारी भास्कर शामिल है। जिला खाद्य अधिकारी  देवेंद्र बग्गा ने बताया कि उक्त हितग्राहियों ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बीपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन किया था। जिसका अवलोकन व जांच करने के उपरांत त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें बीपीएल राशन कार्ड जारी किया गया है। अब दोनों हितग्राहियों को प्रति माह बीपीएल कार्ड के अनुसार राशन प्राप्त होगा। श्रीमती सुल्ताना और राजकुमारी बीपीएल कार्ड के बनाने के लिए आवेदन जमा करने के बाद कुछ ही दिनों में नवीन राशन कार्ड मिलने पर काफी खुश दिखाई दिए और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती सुल्ताना ने कहा कि अब बीपीएल कार्ड बन जाने से पर्याप्त राशन मिलेगा, जिससे घर मे राशन की समस्या नहीं होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …