Breaking News

जिला चिकित्सालय में पहली बार एक मरीज के दोनों कुल्हे का किया गया सफल प्रत्यारोपण

     पी बेनेट 7389105897

जिला चिकित्सालय में पहली बार एक मरीज के दोनों कुल्हे का किया गया सफल प्रत्यारोपण

कलेक्टर ने दी जिला चिकित्सालय की टीम को बधाई

मुंगेली // जिला चिकित्सालय मुंगेली में पहली बार एक मरीज के दोनों कुल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला चिकित्सालय की टीम को इस उपलब्धि के लिए अपनी बधाई दी है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.ए.एस. मांझी ने बताया कि कुल्हे का यह सफल प्रत्यारोपण हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेयांश पारख व टीम के द्वारा किया गया है।
सिविल सर्जन ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के एक 29 वर्षीय मरीज  जौरडन पैगवाल दोनों कुल्हें के दर्द से परेशान था। मरीज को उठने-बैठने, चलने फिरने में भी असहनीय दर्द होता था। जिसके ईलाज हेतु अन्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा उन्हें रायपुर जाने के लिये सलाह दिया गया था। जहां लाखों रूपये का खर्च बताया गया। मरीज ने घर की आर्थिक परिस्थिति कमजोर होने के कारण जिला चिकित्सालय मुंगेली में संपर्क किया और अपनी समस्या बताई। जिस पर चिकित्सक द्वारा मरीज को जिला चिकित्सा मुंगेली में ही दोनों कुल्हे का निःशुल्क प्रत्यारोपण किये जाने हेतु बताया गया। जिसके उपरांत मरीज को भर्ती कराकर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेयांश पारख व टीम द्वारा मरीज के दोनों कुल्हे का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि पहली बार जिला चिकित्सालय को यह उपलब्धि हासिल हुई है। इससे पहले जिला चिकित्सालय मुंगेली में घुटने का सफलतापूर्वक पूर्ण प्रत्यारोपण किया गया था।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …