Breaking News

बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही चेकिंग पॉइंट में 8 लाख पकड़ा गया

ब्यूरो रिपोर्ट

बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही चेकिंग पॉइंट में  8 लाख   पकड़ा गया

बिलासपुर–  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर  पुलिस ने चेकिंग पॉइंट में सघन चेक किया जा रहा है। जिनके तहत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद  पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह(भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेंद्र जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक(सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड मेआकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सीपथ रोड बेहतराई चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 08 लाख रुपये नगद मिला है रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 08 लाख रुपये को विधिवत जप्त किया गया है थाना सरकंडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …