Breaking News

नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी एवं गाली-गलौच, मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट

 महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही।

 मुंगेली-नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी एवं गाली-गलौच, मारपीट करने वाले दो आरोपी विवेक उर्फ विक्की डाहिरे एवं नरसिंग दिवाकर उर्फ बाउ दिवाकर को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10.10.2023 को प्रार्थिया ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय एवं 14 वर्षीय नाबालिग बालिकाओं के साथ ट्यूशन से घर वापस आते समय विवेक उर्फ विक्की डाहिरे एवं नरसिंग दिवाकर उर्फ बाउ दिवाकर ने हाथ पकड़कर अश्लील कमेंट करते हुए छेड़खानी करने लगे एवं मना करने पर गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट किये हैं कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 418/23 धारा 354, 294, 323, 34 भादवि 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   

  

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …