आबकारी एवं पुलिस विभाग की छापेमार कार्यवाही 150 लीटर कच्ची शराब एवं 1800 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

ब्यूरो  रिपोर्ट

आबकारी एवं पुलिस विभाग की छापेमार कार्यवाही

150 लीटर कच्ची शराब एवं 1800 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

मुंगेली/ विकासखण्ड लोरमी के ग्राम परसवारा से 150 लीटर कच्ची शराब एवं 1800 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम परसवारा में छापेमार कार्यवाही की गई है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त जी. एस. नुरूटी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण करने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कल मुखबिर से प्राप्त सूचना पर यह कार्यवाही की गई है तथा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक विशेन चन्द्रवंशी एवं अमित शाह सहित स्टाॅफ शामिल रहे। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …