Breaking News

संजय बने प्रदेश युवा कुर्मी उपाध्यक्ष,गाँव मे खुशियों की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट

संजय बने प्रदेश युवा कुर्मी उपाध्यक्ष,गाँव मे खुशियों की लहर

मुंगेली– सामाजिक गतिविधियों के द्वारा कुर्मी समाज के हरेक जन तक विकास एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर जरहागांव के माटी पुत्र संजय कश्यप ने एक अलग पहचान बनाई है जिनके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल के संरक्षण व निर्देशानुसार एवं प्रदेश युवा कुर्मी समाज अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कुर्मी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमे जरहागाँव निवासी संजय कुमार कश्यप को समाज में किये गये उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौपा हैं, युवा कुर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात कश्यप ने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व को पुरे निष्ठा से निर्वहन करेंगें और प्रदेश में समाज में युवाओ के बेहतरी के लिए शतप्रतिशत काम करेंगे। इस दौरान युवा संगठन से अनेक लोग बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाऐ जाने पर देशहा कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष आर. एस. कश्यप व समाज के लोगो व पदाधिकारियो ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …