आधी रात जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुंचे थाना जरहगांव

ब्यूरो रिपोर्ट

आधी रात जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुंचे थाना जरहगांव

मुंगेली– बीती रात्रि को जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी क्षेत्र में औचक कांबिंग गश्त की गई गश्त दौरान तेज रफ्तार वाहन चालकों के विरुद्ध समझाइश एवं चलानी कार्यवाही की गई साथ ही रात में घूमने वाले संदिग्ध लोगों से भी पूछ ताछ कर शहर के गली मोहल्लों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की गई, अपराधों के रोकथाम हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर लगातार जिले के सभी क्षेत्र में इस तरह की कांबिंग गश्त की कार्यवाही की जा रही है,

जिससे जिले में संपत्ति संबंधी अपराध में कमी आई है।कल  रात्रि करीबन 1 बजे जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक  अचानक थाना जरहागांव थाना पहुंचे , अधिकारी द्वय द्वारा थाने का निरीक्षण कर उपस्थित थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा को आवश्यक दिशानिर्देश दिए इस दौरान कलेक्टर साहब द्वारा थाने की कार्यवाही और नए कानून के संबंध में भी चर्चा की गई

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …