Breaking News

छग प्रेस क्लब मुंगेली कार्यकारिणी का हुआ गठन

ब्यूरो रिपोर्ट

छग प्रेस क्लब मुंगेली कार्यकारिणी का हुआ गठन

प्रेस जगत में खुशियों की लहर

मुंगेली– छग प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा मुंगेली जिला अध्यक्ष नियुक्ति के पश्चात प्रथम बैठक जिला अध्यक्ष सुरेश सिह पाटले के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का गठन रेस्ट हाउस मुंगेली में किया गया इस दौरान मुंगेली के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

बैठक का शुभारंभ संरक्षक संजय जायसवाल के बैठक की घोषणा के साथ किया गया।बैठक का कुशल संचालन संरक्षक अनिल पात्रे द्वारा किया गया।इस दौरान उपस्थित पत्रकारों के मध्य चर्चा कर कार्यकारिणी के नाम अध्यक्ष सुरेश पाटले द्वारा किया गया जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर कार्यकारणी गठन किया गया , तत्पश्चात समस्त पदाधिकारी सदस्यो का पुष्पहार से स्वागत किया गया।छग प्रेस क्लब के सरंक्षक इंद्राज सिह ठाकुर,आकाश दत्त मिश्रा, अनिल पात्रे,डेविड बंजारा निखलेश लाल तथा जिला अध्यक्ष सुरेश सिह पाटले,उपाध्यक्ष रिशु सिह ठाकुर,शहर अध्यक्ष शुभांशु शुक्ला, जिला सचिव पी भारती बेनेट, महासचिव गुड्डू यादव,सहसचिव अखिल टोंडर,कोषाध्यक्ष नरेंद्र जायसवाल,सह कोषाध्यक्ष कैलाश खुटे, संयोजक निल कमल सिह ठाकुर,सह संयोजक दुर्गा तिवारी,मीडिया प्रभारी वत्स सिह परिहार, सदस्य रूपेश बंजारा, केवल सोनवानी,विनोद कुमार पाटले, नईम खान,अरविंद पटेल,नागेंद्र आहिरे,ओमप्रकाश को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष सुरेश सिह पाटले ने समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सदस्यों का स्वागत कर उन्हें बढ़ाई दी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छग प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी के मार्गदर्शन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जो सदैव पत्रकारों के हित मे कार्य करेगा, हर लड़ाई को एक मत होकर लड़ेंगे और पत्रकारिता के सार्थकता पर अपनी कामो के द्वारा प्रगट करेंगे। उक्त गठन पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी ने  समस्त  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों  को  बधाई प्रेषित किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कलेक्टर ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने पर जताया आभार

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट कलेक्टर ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव …