Breaking News

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने दिया आदेश,,छड़ सीमेंट एवं हार्डवेयर की दुकानें खोल सकेंगे,,

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

छड़ सीमेंट एवं हाडवेयर की दुकाने लाॅकडाउन से मुक्त

मुंगेली :- कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण हेतु घोषित लाॅकडाउन मे अब छड़ सीमेंट एवं हाडवेयर की दुकाने, डेस्टल क्लीनिक, आरा मिल-साॅ मिल और चश्मा-आप्टिकल की दुकाने खुल सकेगें। राज्यशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इन दुकानों को पूर्व निर्धारित समयानुसार खोलने एवं बंद करने के निर्देश दिये है। दुकानो के संचालन संक्रमण से बचाव के लिए भारत शासन, राज्य शासन, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई गाइड लाइन एवं एडवाजरी और सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाना अनिवार्य है। पालन नही किये जाने की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …