कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने जिले से अन्य राज्यो में गए प्रवासी श्रमिको को वापस लाने की ब्यवस्था की मानिटरिंग हेतु अधिकारी कर्मचारी को दी जिम्मेदारी,,

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

कलेक्टर डाॅ. भुरे ने जिले से अन्य राज्यों में गए प्रवासी श्रमिको को वापस लाने की व्यवस्था की मानिटरिग हेतु अधिकारी-कर्मचारियो को दी जिम्मेदारी

मुंगेली ,कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की अपातकालीन स्थिति में लाॅकडाउन और आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण मुंगेली जिले से अन्य राज्यों मे गए प्रवासी श्रमिको को उनके सहमति से वापस लाने की व्यवस्था की मानिटरिंग हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी। उन्होने अधिकारी-कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी कार्य पूर्ण होने तक के लिए दी है। उन्होने महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्य से श्रमिको को वापस लाने की व्यवस्था की मानिटरिंग हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री नवीन कुमार भगत को जिम्मेदारी दी है। श्री भगत के कार्य मे सम्रग शिक्षा अभियान के जिला मिशन समन्वयक श्री व्ही. पी. सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दाऊपारा मुंगेली के व्याख्याता श्री डेनियल दयाल, बी. आर. साव शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के व्याख्याता श्री अशोक कुमार उपाध्याय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरहागांव के व्याख्याता श्री आर. डी. लाश्कर, डाटा एण्टी आपरेटर श्री संतोष साहू, श्री राजेन्द्र साहू, और कार्यालय भू-अभिलेख शाखा के आपरेटर सहयोग करेगे। इसी तरह दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश राज्य से श्रमिको को वापस लाने की व्यवस्था की मानिटरिंग हेतु डिप्टी कलेक्टर डाॅ. आराध्या कमार को जिम्मेदारी दी गयी है। डाॅ. कमार के कार्य मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन के व्याख्याता श्री मोहन उपाध्याय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाऊपारा मुंगेली के प्राचार्य श्री एस. के. मिश्रा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही के प्राचार्य श्री जे. एस. ध्रुव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरेला के शिक्षक श्री मो. उमर कुरैशी, डाटा एण्टी आपरेटर श्री खिलावन देवांगन, श्री सौरभ पांडे और सहायक ग्रेड-3 श्री संदीप पांडे सहयोग करेगे। गुजरात एवं मध्यप्रदेश राज्य से श्रमिको को वापस लाने की व्यवस्था की मानिटरिंग हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमति अनुराधा अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमति अग्रवाल के कार्य में एस. एन. जी. महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री पी.के. देवांगन, बी. आर. साव. शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेेली के व्याख्याता श्री विक्रम सिंह ठाकुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा के व्याख्याता श्री के. आर. लहरे, बी. आर. साव. शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेेली के व्याख्याता श्री आर. के. डी. वैष्णव, सहायक ग्रेड-2 श्री परमेश्वर कुमार साहू , डाटा एण्टी आपरेटर श्री पुरूषोत्तम साहू और श्री देवेंद्र खाडेकर सहयोग करेगे। राजस्थान, आन्ध्रप्रदेश, पंजाब, उड़ीसा, कर्नाटक, उत्तराखण्ड़, जम्मू कश्मीर, गोवा और तमिलनाडु राज्य से श्रमिको को वापस लाने की व्यवस्था की मानिटरिंग हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम को जिम्मेदारी दी गई है। सुश्री मरकाम के कार्य में डी.पी.ओ. साक्षरता डाॅ. आई. पी. यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदवाबानी के प्राचार्य श्री आर. एन. गुप्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंतेली के प्राचार्य श्री व्ही. डी. मानिकपुरी, समग्र शिक्षा अभियान के ए.पी.सी. श्री अशोक कश्यप, डाटा एण्टी आपरेटर श्री अमन पांडे, सहायक ग्रेड-2 श्री अजय निर्मलकर और सहायक ग्रेड-3 श्री जे. राम बड़ा सहयोग करेेगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. भुरे ने सम्पूर्ण कार्य की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री राजेश नशीने को दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …