Breaking News

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने भूतपूर्व सैनिकों का किया सम्मान

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

छग  ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

पुलिस अधीक्षक ने भूतपूर्व सैनिकों का
किया सम्मान

बिलासपुर:-आज दिनांक 1/5/20 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री प्रशान्त अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक प्रांगण में भूतपूर्व सैनिकों (Ex Armymen) का जो कि कोरोना वाइरस संक्रमण आपातकाल लॉक डाउन के क्रियान्वयन में बिलासपुर पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवक एसपीओ की भूमिका निर्वहन करने के फलस्वरूप प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक की पहल पर रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से समस्त एसपीओ को प्रोत्साहन राशि भी प्रदाय किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण व अधिकारों के लिये गठित *SIPAHI संस्था* के प्रमुख व पूर्व एसीपी (सेना) के श्री महेन्द्र प्रताप सिंग राणा ने बिलासपुर पुलिस एवं एसपी बिलासपुर का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि भूतपूर्व सैनिक अपनी देश की सेवा जिस प्रकार से पूर्व में किये हैं। रिटायरमेंट पश्चात भी ज़रूरत पड़ने पर देश के लिये कर गुजरने का जज़्बा हमेशा है और रहेगा। तथा ऐसा सम्मान मिलता है तो हमारी प्रेरणा दुगुनी हो जाती है। प्रोत्साहन राशि के रूप में मिले राशि को समिति के माध्यम से सैनिकों के कल्याण हेतु खर्च किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …