Breaking News

मुंगेली,, समिति प्रबंधक द्वारा आपरेटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी। कंतेली संस्था प्रबंधक द्वारा गुपचुप तरीका से आपरेटर की भर्ती,,के आरोप,,

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

मुंगेली// समिति प्रबंधक द्वारा आपरेटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी। कंतेली संस्था प्रबंधक द्वारा गुपचुप तरीका से आपरेटर की भर्ती … मुंगेली जिलामुख्यालय से महज दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कंतेली मे संचालित सहकारी समिति मे आपरेटर भर्ती मे संस्था प्रबंधक द्वारा सभी नियमों को ताक पर रख कर गुपचुप तरीके से कम परसेंट वाले लड़के को मोटी रकम लेकर भर्ती कर दिया गया है। शिकायत कर्ता का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के तहत इश्तिहार निकाला जाता है उसके बाद छटनी के उपरांत योग्य अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है लेकिन इश्तिहार निकाला ही नहीं गया और उनके द्वारा गुपचुप तरीके से भर्ती कर लिया गया। जिससे अन्य ग्रामीण बेरोजगारो को पता चला तो इस भर्ती को रद्द कर नये भर्ती की मांग कलेक्टर से इसकी शिकायत करके भर्ती को रद्द कर नये भर्ती की मांग की गई । मांग में सभी से आवेदन मंगाए जाये और मैरिट के आधार पर भर्ती किया जाना शामिल हैं।इससे पूर्व भी इस संस्था प्रबंधक के ऊपर चावल धांधली का भी आरोप लगा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …