Breaking News

जिला मुख्यालय के दाऊपारा स्थित इंग्लिश मिडियम शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय हेतु विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389106897)

जिला मुख्यालय के दाऊपारा स्थित इंग्लिश मिडियम शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय हेतु विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

अब 20 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित

संशोधित विज्ञापन जारी

मुंगेली 09 जुलाई 2020// छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार जिला मुख्यालय मुंगेली के दाऊपारा स्थित इंग्लिश मिडियम शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय हेतु विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु अब 20 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इसके पूर्व आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने आज यहां बताया कि जिला मुख्यालय मुंगेली के दाऊपारा स्थित इंग्लिश मिडियम शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति द्वारा संविदा/प्रतिनियुक्ति पर सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं अन्य कार्यालयीन स्टाफ हेतु पूर्व मे जारी विज्ञापन मे संशोधन किया गया है। संशोधित विज्ञापन के अनुसार विज्ञापित पदों की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाईट www.mungeli.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …