Breaking News

जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से दो बालकों को बालगृह में संरक्षण दिया गया

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से दो बालकों को बालगृह में संरक्षण दिया गया

मुंगेली 13 जुलाई 2020// महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेंद्र कश्यप ने बताया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने जिला मुंगेली के ग्राम रामगढ़ में पिता की अचानक मृत्यु होने पर ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा बालक के पिता के अंतिम संस्कार व्यवस्था कराई गई एवं बालकों के माता की भी मृत्यु पूर्व में हो चुकी है, इसके फलस्वरूप बच्चों की देखरेख करने वाले कोई नहीं है। इसे देखते हुए दो बालकों को जिला बाल संरक्षण इकाई के सदस्यों के द्वारा संरक्षण में देकर उन्हें बाल कल्याण समिति के माध्यम से बालगृह में संरक्षण दिया गया एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी तत्काल कराया गया इसमें सरपंच की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …