Breaking News

उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मे प्रवेश हेतु लाॅटरी 17 जुलाई को

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मे प्रवेश हेतु लाॅटरी 17 जुलाई को

मुंगेली 16 जुलाई 2020// कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन मे जिला मुख्यालय मुंगेली के दाऊपारा स्थित उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन शिक्षा सत्र 2020-21 में किया जा रहा है। इस संबंध मे जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय में पहली से ग्यारहवीं तक की कक्षाओं में नवीन प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे । कक्षावार प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदन के आधार पर विद्यालय के सभी कक्षाओं में स्कूल शिक्षा विभाग छ0ग0 शासन के निर्देशानुसार लाॅटरी प्रकिया के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। लाॅटरी प्रकिया 17 जुलाई को बी.आर.साव शा. बहु. उ.मा.शा. मुंगेली में दोपहर 12.00 बजे से प्रारंभ होेगा। इस संबंध में सभी पालकों को उपस्थिति हेतु कार्यालय प्राचार्य शा.उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) दाऊपारा मुंगेली द्वारा आवश्यक सूचना प्रसारित की गई ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उमड़ा उत्साह

🔊 Listen to this फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले को लेकर खेल …