Breaking News

कलेक्टर ने किया पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय को भारमुक्त

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

कलेक्टर ने किया पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय को भारमुक्त

मुंगेली 25 जुलाई 2020// राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारी पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के प्रशासनिक आधार पर किये गये स्थानातरण के फलस्वरूप कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने आज उन्हे अपरान्ह मे भारमुक्त कर दिया है। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय को डिप्टी कलेक्टर दुर्ग पदस्थ किया है। कलेक्टर श्री एल्मा ने श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के दुर्ग स्थानातित होने पर उन्हे प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल और सुखद भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री एल्मा ने मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर को पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का भी दायित्व सौंपा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …