Breaking News

जिले के कोरोना पाॅजीटिव संबंधित गांवो और नगरीय निकाय क्षेत्रो के चौहदी क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट (7389105897)

जिले के कोरोना पाॅजीटिव संबंधित गांवो और नगरीय निकाय क्षेत्रो के चौहदी क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

मुंगेली 25 जुलाई 2020// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री पी. एस. एल्मा ने बताया कि वर्तमान मे वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। जिले मे संदिग्ध मरीजो का सेम्पल जांच हेतु प्रेषित किया जा रहा है। सेम्पल जांच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित ग्रामो को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। इसी कड़ी मे कलेक्टर श्री एल्मा ने कल 24 जुलाई को जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम समरिया, साल्हेघोरी, राम्हेपुर, लपटी, विकास खण्ड पथरिया के ग्राम मोहभट्ठा, डाकाचाका, नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 04, वार्ड क्रमांक 11, वार्ड क्रमांक 12, वार्ड क्रमांक 13, नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 15 और विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम लोकईपुर के चौहदी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। घोषित कंटेनमेंट जोन मे सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेंगे । कंटेनमेंट जोन मे प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरो पर सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा । मेडिकल इमरजंेसी को छोड़ कर अन्य किन्ही भी कारणो से घर से बाहर निकलना प्रतिबंंिधत रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के मानको के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते रहेेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एल्मा ने कंटेनमेंट जोन मे आवश्यक व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियो को दायित्व दिया है। उन्होने कंटेनेमेंट जोन मे केवल एक प्रवेश एवं एक निकास हेतु बैरिकेटिंग के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्य पालन अभियंता, आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति एवं सेनेटाइज व्यवस्था के लिए संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और संबंधित नगरीय निकायो के मुख्य नगर पालिका अधिकारी दायित्व दिया है। इसी तरह एक्टिव सर्विलेंस, स्वास्थ्य टीम को एस.पी.ओ. अनुसार दवा, मास्क इत्यादि उपलब्ध कराने और बाॅयो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दायित्व सौंपा है। उन्होने दिये गये दायित्व का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होने जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …