Breaking News

संशोधित* *स्कूल शिक्षा विभाग के विज्ञापित पदों के परीक्षा परिणाम की वैधता में एक वर्ष की वृध्दि*

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

*संशोधित*
*स्कूल शिक्षा विभाग के विज्ञापित पदों के परीक्षा परिणाम की वैधता में एक वर्ष की वृध्दि*

रायपुर, 01 सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग में 14 हजार 580 पदों पर भर्ती के लिए व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैद्यता में एक वर्ष की वृद्धि कर दी है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आज मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश में उल्लेख किया गया है लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 मार्च 2019 को 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन की कण्डिका में यह उल्लेख था कि व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची, परीक्षाफल जारी होने के दिनांक से एक वर्ष तक वैद्य होगी। कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण वर्तमान में भर्ती की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है, इसलिए विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल की सूची में एक वर्ष की वृद्धि की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …