Breaking News

जिले में गिरदावली का कार्य अब तक मात्र 50 प्रतिशत पूर्ण,,,कलेक्टर ने व्यक्त की नराजगी

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट,(7389105897)

जिले में गिरदावली का कार्य अब तक मात्र 50 प्रतिशत पूर्ण,,,कलेक्टर ने व्यक्त की नराजगी

गिरदावली का कार्य हर हाल में 20 सितम्बर तक पूरा करने के निर्देश

मुंगेली // कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आज यहां बताया कि समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। गिरदावली से ही पता चलेगा कि वास्तव में कितने रकबे में किसानों द्वारा फसल लगाई गई है। अब तक केवल 50 प्रतिशत ही गिरदावली का कार्य पूर्ण होने पर उन्होने अपनी नराजगी व्यक्त करते हुए हर हाल में गिरदावली का कार्य 20 सितम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि गिरदावली का कार्य विगत माह 1 अगस्त से प्रारंभ हुआ है। उन्होने बताया कि समर्थन मूल्य में धान विक्रय करने वाले किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। गिरदावली के अंतर्गत खसरा नंबर के आधार पर पंजीकृत किसानो से धान की खरीदी की जाएगी। इस हेतु उन्होने गिरदावली का कार्य हर हाल में निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिये है।

श्री पी. एस,एल्मा( कलेक्टर मुंगेली)

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने फाइनल में बनाई जगह, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

🔊 Listen to this तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने …