Breaking News

बारात जा रहे दो युवक के सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

छ ग ब्यूरो चीफ

नवागढ़ रोड में सड़क हादसे में दो की मौत
एक की हालत नाजुक
बिलासपुर। मुंगेली जिले के नवागढ़ रोड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. एक ही बाइक में सवार होकर तीन युवक दोस्त की बारात जाने के लिए निकले थे. तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया है. जिसका इलाज जारी है। घटना बीती देर रात तीन दोस्त सुरेश जांगड़े, लव सिंह बंजारे और गेन्दू पात्रे मुंगेली की ओर से बाइक में सवार होकर अपने एक साथी की बारात जाने बेमेतरा की निकले थे, तभी गाडाघाट के पास पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन पुल के नीचे बाइक जाकर गिर गई। हादसा इतना भयानक था की मौके पर ही सुरेश और लव सिंह की मौत हो गई हैं, वहीं गेन्दू पात्रे की स्थिति बेहद ही गंभीर हैं जिनका उपचार बिलासपुर के सिम्स में जारी है। बताया जा रहा कि निर्माणाधीन पुल के आसपास निर्माण एजेंसी द्वारा किसी प्रकार का सूचक बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिसको लेकर भी हादसे का होना माना जा रहा हैं. बहरहाल पुलिस मृतकों के शव की पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक के परिजन निर्माण एजेंसी के अधिकारियों पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …