Breaking News

मुंगेली जिले में सर्दी-बुखार की दवाओं के गुणवत्ता जांच हेतु लिए जा रहे है नमूने

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

जिले में सर्दी-बुखार की दवाओं के गुणवत्ता जांच हेतु लिए जा रहे है नमूने

मुंगेली 25 सितम्बर 2020// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री पी.एस.एल्मा के निर्देश पर औषधि निरीक्षकों द्वारा सर्दी-बुखार के दवाओं के गुणवत्ता जांच हेतु लगातार नमूनें लिए जा रहे है। इसी कड़ी में विगत दिनों औषधि निरीक्षक श्री रत्नेश कुमार बरगात और श्री आशीष पांडे द्वारा विकास खण्ड मुंगेली के सिंह मेडिकल स्टोर्स और विकास खण्ड लोरमी के प्राची मेडिकल स्टोर्स एवं श्याम प्राची मेडिकल स्टोर्स में दबिश देकर वहां उपलब्ध सर्दी-बुखार की दवाओं जैसे- पैरासिटामाल, सेटरीजिन, डेक्सामेथसान टेबलेट आदि के गुणवत्ता जांच हेतु नमूना लेकर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोग शाला कालीबाड़ी रायपुर को भेजा गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग मुंगेली द्वारा बताया गया है कि ठण्ड के मौसम में सर्दी-बुखार की समस्या बढ़ जाती है, इसके साथ ही इन दवाओं का उपयोग भी बढ़ जाता है। इस हेतु ऐसे औषधियों का सैंपल लिया गया है। उन्होने बताया कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एल्मा के निर्देश पर जिले में लगातार दवाओं के सैंपल लिये जा रहे है। गुणवत्ता जांच में दवाओं के गुणवत्ताहीन पाये जाने पर संबंधितो के विरूद्ध औषधि अधिनियम के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …