Breaking News

स्वास्थ्य विभाग पोर्टल पर कोरोना संक्रमित मरीजों को टेस्ट कराने के बाद अपनी रिपोर्ट मिलेगी एक क्लिक पर एक क्लिक पर ,,

छःग ब्यूरो चीफ़ पी बेनेट(7389105897)

कोरोना संक्रमित मरीज अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर देख सकेंगे

मुंगेली 28 सितम्बर 2020// कोरोना संक्रमित मरीजों को टेस्ट कराने के बाद अपनी रिपोर्ट एक क्लिक पर मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल सीजीहेल्थ.एनआईसी.इन पोर्टल पर जाकर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति जिसने इस माह की 5 तारीख के बाद कोरोना टेस्ट कराया हो, वह अपनी रिपोर्ट देख सकता है और उसका प्रिंट भी ले सकता है। सीजीहेल्थ.एनआईसी.इन पोर्टल को खोलकर उसके दांए तरफ उपर की ओर ’चेक योर कोविड टेस्ट रिजल्ट’ लिखा आएगा। उसमें क्लिक करने पर उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर पूछा जाएगा जो उसने कोरोना जांच कराते समय दिया हो। मोबाइल नंबर डालने के बाद उस नंबर पर ओ टी पी आएगा ,जिसे पोर्टल में डालने पर आपकी कोविड रिपोर्ट दिखेगी। व्यू योर रिपोर्ट में क्लिक करने पर पूरी रिपोर्ट आ जाएगी जिसे सेव कर के प्रिंट लिया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …