Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री सोनकर और कलेक्टर श्री एल्मा ने किया माल्यार्पण

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री सोनकर और कलेक्टर श्री एल्मा ने किया माल्यार्पण

मुंगेली 02 अक्टूबर 2020// राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती 02 अक्टूबर को आज प्रातः 11 बजे नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री संतू लाल सोनकर और कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जिला कलेक्टोरेट मुंगेली के प्रांगण में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हे नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मुंगेली नगर पालिका परिषद के पार्षदगण सर्व श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, श्री रोहित शुक्ला, श्री राहुल कुर्रे, श्री संजय सिंह (साधू), श्री राजशेखर यादव, श्री संजय चंदेल, श्री श्रीनिवास सिंह, श्री प्रभु मल्लाह और श्री मनु सोनी मौजूद थे। उल्लेखनीय है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने फाइनल में बनाई जगह, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

🔊 Listen to this तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने …