Breaking News

नवनिर्माणधीन मकान से टाइल्स सहित अनेक समान को चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट,,(7389105897)

सरकंडा पुलिस ने दो चोर चोरी के टाइल्स सहित धर दबोचा 
मोपका में नव निर्माणाधीन मकान में हुई थी चोरी##
21 सितम्बर 2020 से 2 अक्टूबर 2020 के मध्य हुई थी वारदात
आरोपियों ने टाइल्स, तार होल्डर , एवं लोहे की घोड़ी को किया था चोरी

मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किया गया न्यायालय पेश

 बिलासपुर:-सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3 अक्टूबर 2020 को प्रार्थी मयंक कुमार पांडे पिता सुरेश कुमार पांडे उम्र 22 वर्ष निवासी ठाकुर देव मंदिर के पीछे मौका थाना सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मै प्रार्थी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करता है कि देशी शराब दुकान के पीछे मोपका में प्रार्थी का नया मकान बन रहा जिसमें उपयोग के लिये टाइल्स, तार, होल्डर को लेकर दिनांक 21/09/2020 को घर में रखा था कल दिनांक 02/10/2020 को जाकर देखा तो 10-15 पेटी टाइल्स, 6 बन्डल तार, होल्डर, बोर का वायर, लोहे का घोडी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था कुल कीमती 20000 रूपये का सामान चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध धारा 380 भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए सामान की पता तलाश शुरू की गई जो विवेचना दौरान संदेही सुनील बघेल पिता फत्तू लाल बघेल उम्र 20 साल एवं धर्मेंद्र उर्फ विक्की सूर्यवंशी पिता शिव कुमार सूर्यवंशी उम्र 20 साल दोनों निवासी मौका थाना सरकंडा पूछताछ का कथन लिया गया जो दिनांक घटना को जुर्म करना स्वीकार किए आरोपी सुनील बघेल के कब्जे से 7 पेटी टाइल्स एवं आरोपी धर्मेंद्र उर्फ विक्की सूर्यवंशी के कब्जे से 6 पेटी टाइल्स जप्त किया गया है प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …