Breaking News

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान मुंगेली जिले में 1 लाख 43 हजार 459 घरों का हुए सर्वे

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान

मुंगेली जिले में 1 लाख 43 हजार 459 घरों का हुए सर्वे

मुंगेली 20 अक्टूबर 2020// राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों का पता लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान 1 लाख 43 हजार 459 घरों का सर्वे किया गया। सामुदायिक सर्वे अभियान में जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नगरीय निकायों की कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई।
कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृखला को तोड़ने के लिए 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे किया गया । अभियान के दौरान 1 लाख 43 हजार 459 घरों का सर्वे किया गया। जहां 1 हजार 723 व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण और 172 व्यक्ति में उच्च जोखिम के लक्षण पाये गये। सर्वे अभियान के दौरान 853 व्यक्तियों का ए.जी. टेस्ट किया गया। इनमें से 52 व्यक्ति पाॅजीटिव पाये गये। इसी तरह 451 व्यक्तियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। इनमें से 20 व्यक्ति पाॅजीटिव पाये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाॅजीटिव मरीजों का ईलाज और उचित देखभाल किया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …