Breaking News

स्वीप कार्यक्रम: महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट

स्वीप कार्यक्रम: महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित

जिला स्तरीय कार्यक्रम 20 जनवरी को

मुंगेली/( महाकोशल) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राहुल देव के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता (स्वीप) के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय स्थित डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय,

शासकीय एसएनजी महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय फास्टरपुर, शासकीय महाविद्यालय जरहागांव, शासकीय महाविद्यालय पथरिया, शासकीय महाविद्यालय लोरमी सहित जिले के महाविद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत ‘‘मेरा वोट मेरा भविष्य एक वोट की शक्ति’’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाया गया और महाविद्यालयों में पोस्टर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 जनवरी तक महाविद्यालय स्तर पर निबंध, रंगोली, लघु फिल्म निर्माण, पोस्टर, नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय स्वीप प्रतियोगिता में शामिल कराया जायेगा। डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में 20 जनवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न होगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …