Breaking News

अवैध धान पर हुई कार्रवाई, 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त

ब्यूरो रिपोर्ट

अवैध धान पर हुई कार्रवाई, 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त

मुंगेली, // खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मण्डी की संयुक्त टीम द्वारा आविदा फूड ग्रेन्स सारधा में दबिश दी गई। लोरमी एसडीएम  अजीत पुजारी ने बताया कि फर्म का ताला तोड़ कर अवैध रूप से संग्रहित धान की जप्ती की कार्यवाही की गई, जिसमें परिसर से एक पिकअप एवं एक माजदा गाड़ी में भरे 661 बारदानों सहित कुल 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त कर कृषि उपज मंडी, लोरमी के सुपुर्द किया गया है।
जिला खाद्य अधिकारी  हुलेश डड़सेना ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने जिले की सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर चौकसी को और मजबूत करते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके तहत संदिग्ध वाहनों परिवहन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी करने प्रशासन की टीम द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी आंतरिक चेक पोस्ट पर भी टीमों को तैनात किया गया है। गठित निगरानी दल द्वारा रात्रिकालीन गश्त के साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है और मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर का यथार्थ: बदहाली के भंवर में ‘वेलकम गेट’ की जानलेवा सड़क और तालाब बना जे एम पी हाईस्कूल मैदान

🔊 Listen to this तखतपुर का यथार्थ: बदहाली के भंवर में ‘वेलकम गेट’ की जानलेवा …