Breaking News

आकस्मिक निरीक्षण में खुली स्कूलों की लापरवाही डीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों पर वेतन रोकने की कार्रवाई की

आकस्मिक निरीक्षण में खुली स्कूलों की लापरवाही
डीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों पर वेतन रोकने की कार्रवाई की

मुंगेली। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार आकस्मिक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दुल्लापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्धारित स्टाफ में से महज दो शिक्षक ही विद्यालय में उपस्थित मिले, जबकि शेष स्टाफ अनुपस्थित पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एक दिवस का वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी तरह हाई स्कूल झलियापुर के निरीक्षण में भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। यहां केवल एक शिक्षक उपस्थित पाया गया, जबकि अन्य कर्मचारी अनुपस्थित थे। अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ एक दिवस का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई

मध्यान्ह भोजन भी नहीं मिला संचालित

निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन भी नहीं होना पाया गया। इस पर संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शासन की योजनाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …