एक दिवसीय यूथ रैली में पेनड्रीडीह जरहागां यूथ समूह ने मारी बाजी।

ब्यूरो रिपोर्ट

एक दिवसीय यूथ रैली में पेनड्रीडीह जरहागांव यूथ समूह ने मारी बाजी।

मुंगेली– राज्य स्तरीय एक दिवसीय यूथ रैली
नव प्रेरित चर्च गनेशपुर इमानुएल चर्च सी.एन.आई. विश्रामपुर में आयोजन किया गया, जिसमे छग के अनेक यूथ समूह भाग लिये।

उक्त प्रतियोगिता मे डिसाईपल्स चर्च पेनड्रीडीह जरहागांव के यूथ टीम ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता में गीत संगीत ,एकल डांस, फैंसी ड्रेस, समहू नृत्य सामूहिक डांस आदि रखा गया ।फैंसी ड्रेस में एलिश जान, नैल्सिजा लाल, स्नेहल मसीह , सायना जान, अंजली दास निकिता दास , आयुशिका वाणी, रोशनी जान , प्रतिभा जान प्रथम पुरुस्कार अपना नाम किया वही समूह डांस में अभिषेक मसीह , अमितेष मसीह, शलमोन लाल, आशीष मसीह , सुमित लाल, आयुष मसीह, अमन सुखनंदन, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा समूह गीत में सायना जान , आयुशिका वाणी विशाल‌, रोशनी जान , शामिल होकराश प्रथम स्थान प्राप्त किये । इस तरह से पेनड्रीडीह जरहागांव के यूथ टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया ।विजेता प्रतिभागियों को गिफ्ट हैम्पर एवं सील्ड से नवाजा गया तथा समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। यूथ अध्यक्ष जरहागांव से अभिषेक मसीह , सचिव अंकित मसीह , कोषाध्यक्ष निहाल मसीह ने प्रथम स्थान  प्राप्त कर गांव समाज का नाम रौशन किया ।इस दौरान अतिथि के रूप में जय दीप राबिंसन, रेव्ह आशीष दान ,आदि मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहदान के संकल्प ने रचा मानवता का प्रेरक अध्याय, चर्च में कुमार राज कश्यप का सम्मान

🔊 Listen to this देहदान के संकल्प ने रचा मानवता का प्रेरक अध्याय, चर्च में …