उद्यानिकी फसलों के बीमा हेतु प्रचार रथ को किया गया रवाना, बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक

ब्यूरो रिपोर्ट

उद्यानिकी फसलों के बीमा हेतु प्रचार रथ को किया गया रवाना, बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक

मुंगेली // वर्ष 2023-24 अंतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित उद्यानिकी रबी फसल टमाटर, बैगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू के लिए बीमा हेतु आज जिला मुख्यालय स्थित उद्यान विभाग कार्यालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में जाकर कृषकों को उद्यानिकी फसलों के बीमा के लिए जागरूक करेगी।
उद्यान विभाग के सहायक संचालक भगवती साहू ने बताया कि शासन द्वारा साग-सब्जी की खेती करने वाले उद्यानिकी कृषकों को प्रतिकूल मौसम से होने वाले क्षति से बचाने के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है।

बीमा हेतु अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक ऋणी-अऋणी किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, आनलाईन पंजीकरण, डाक विभाग, सहकारी समिति या बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से सम्पर्क कर अपने उद्यानिकी फसलों का बीमा करा सकते हैं। इस दौरान एसएचडीओ राधेलाल डाहिरे, बीमा प्रतिनिधि ताराचंद टंडन सहित कार्यालय स्टाॅफ मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहदान के संकल्प ने रचा मानवता का प्रेरक अध्याय, चर्च में कुमार राज कश्यप का सम्मान

🔊 Listen to this देहदान के संकल्प ने रचा मानवता का प्रेरक अध्याय, चर्च में …