क्रिश्चियन प्रीमियर चैंपियनशिप – फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज़

क्रिश्चियन प्रीमियर चैंपियनशिप – फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज़

ऐतिहासिक आयोजन से तखतपुर बना क्रिकेट का नया केंद्र, खेल के जादू में जुड़ रहे हजारों दिल


तखतपुरनगर  के हृदय स्थल में पहली बार आयोजित  “क्रिश्चियन प्रीमियर चैंपियनशिप – फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026” का 25 अप्रैल से भव्य शुभारंभ हो गया है। इस ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल तखतपुर बल्कि आसपास के पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में रंग दिया है। रात्रिकालीन फ्लड लाइट क्रिकेट का यह पहला बड़ा आयोजन खेल प्रेमियों के लिए किसी महोत्सव से कम नहीं है।शाम ढलते ही जब हाई स्कूल क्रिकेट ग्राउंड की अत्याधुनिक फ्लड लाइट्स जगमगाती हैं, तो पूरा मैदान मानो किसी बड़े राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले का दृश्य प्रस्तुत करता है। दर्शकों की भारी भीड़, खिलाड़ियों का उत्साह और तालियों की गूंज इस आयोजन को यादगार बना रही है।
खेल बना दिलों को जोड़ने का माध्यम – मवकड़

नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मवकड़ ने क्रिकेट प्रेमियों  के लिए आयोजन  एक बेहतरीन अवसर है जो तखतपुर के लिए ऐतिहासिक पल है उन्होंने कहा कि
क्रिकेट अपने आप में ऐसा खेल है, जो खेलने, देखने और सुनने वाले हर व्यक्ति को मन से खेल से जोड़ देता है। इस तरह के आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।”उन्होंने  कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन से युवाओं को नई दिशा मिलती है और शहर की पहचान भी मजबूत होती है।
“ऐतिहासिक क्रिकेट खेल के साथ लोग दिल से जुड़ रहे हैं। यह आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम बन रहा है।”
क्रिश्चियन यूथ एवं वेलफेयर सोसाइटी की अनूठी पहल
इस भव्य आयोजन का श्रेय क्रिश्चियन यूथ एवं वेलफेयर सोसाइटी तखतपुर को जाता है, जिन्होंने पहली बार इस स्तर का फ्लड लाइट टूर्नामेंट आयोजित कर एक नई मिसाल पेश की है।आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है।


चार ग्रुप में बंटी 30+ टीमें,

राज्यभर से पहुंचीं टीमें प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आई टीमों को चार ग्रुप—A, B, C और D—में विभाजित किया गया है।
🔹 ग्रुप A
क्रिश्चियन क्लब मुंगेली, विश्वासपुर, सेंट मैथ्यू चर्च रायपुर, क्रिश्चियन वेलफेयर सोसायटी तखतपुर, क्रिश्चियन क्लब जशपुर/,  जरहागांव डिसाइपल्स ऑफ क्राइस्ट चर्च बंगालपारा, सी.जे.सी. वेलफेयर   भथरी (A), इमैनुएल वॉरियर्स तखतपुर
🔹 ग्रुप B
डिसाइपल्स ऑफ चर्च मिशन कम्पाउंड तखतपुर, सी.जे.सी. वेलफेयर भंवरी (B), मिशन 11 बिलासपुर, क्रिश्चियन क्लब कोरबा, चर्च ऑफ क्राइस्ट कोरबा, क्रिश्चियन क्लब जशपुर/झरगांव,  मसीही ब्रदर्श धौराभाठा, गॉस्पेल मार्च मिनिस्ट्री बिलासपुर
🔹 ग्रुप C
मॉसेस मिनिस्ट्री बिलासपुर, क्रिश्चियन वॉरियर्स कवर्धा, डायमंड क्लब जशपुर, सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च रायपुर, चर्च ऑफ क्राइस्ट कोरबा, बैथेल पेंटेकोस्टल चर्च सीपत, आई.पी.सी. स्ट्राइकर्स बिलासपुर, क्रिश्चियन क्लब कोरबा
🔹 ग्रुप D
डिसाइपल्स ऑफ क्राइस्ट चर्च ज्योतिपुर (पेंड्रा), इमैनुएल वॉरियर्स तखतपुर (B), क्रिश्चियन वॉरियर्स दिल्ली रायपुर, डायसिस आफ छत्तीसगढ़ रायपुर, क्रिश्चियन चर्च पेंड्रा (कोटमी), ए.डी. वॉरियर्स कोरबा-जशपुर, भिलाई, मेनोनाइट चर्च जांजगीर

05 मई को होगा फाइनल मुकाबला

आयोजन समिति के अनुसार यह प्रतियोगिता प्रतिदिन रात्रिकालीन समय में खेली जा रही है और इसका भव्य फाइनल मुकाबला 05 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों दर्शकों के शामिल होने की संभावना है।
आकर्षक पुरस्कार से खिलाड़ियों में जोश

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं—
🏆 विजेता टीम – ₹51,000
🥈 उपविजेता टीम – ₹25,000
⭐ मैन ऑफ द सीरीज – ₹5,000
🎯 फाइनल मैन ऑफ द मैच – ₹3,000
🟠 ऑरेंज कैप – ₹1,500
🟣 पर्पल कैप – ₹1,500

संपर्क सूत्र (आयोजन समिति)

संकेत सामुएल, अमित सुखनंदन, समित सामुएल, बबली राय, रेव. नवीन मसीह, अमित स्कॉट, अजय लूथर, आवेश जॉन, रेव. आशीष दान, पास्टर अरुण सिंह, पास्टर सामुएल दास, बनार्ड लाल (मोंटू), स्वप्निल ऋषि
आदि।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस ऐतिहासिक खेल आयोजन का हिस्सा बनें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

खेल के साथ सामाजिक एकता का संदेश

तखतपुर में पहली बार आयोजित यह फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और युवा ऊर्जा का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है।
यह आयोजन आने वाले समय में तखतपुर को खेल गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

मौसम ने खेल में  डाला खलल

आज 27 तारीख का क्रिकेट का खेल रोमांचक होने वाला था पर मौसम को यह रास नहीं आया शाम से अपना रूप  दिखाना चालू कर दिया।कुछ पल के लिए लगा कुछ पल लिए व्यवधान है पर उनकी मनसा ही कुछ और रहा और थोड़ा थोड़ा बारिश जारी रखा अन्ततः क्रिकेट आयोजन समिति को आज का क्रिकेट खेल को रद्द करना पड़ा जिनके लिए खेद  व्यक्त किया गया।

क्रिकेट प्रेमियों में से  खिलाड़ी रहे, उनके स्मृति के साथ ऊर्जा प्राप्त कर  तखतपुर में एक  बेहतरीन टूर्नामेंट का  आयोजन किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बारिश के कारण शेड्यूल में बदलाव, आज से फिर शुरू होंगे मुकाबले — 1 मई को अहम मैच तय

🔊 Listen to this बारिश के कारण शेड्यूल में बदलाव, आज से फिर शुरू होंगे …