Breaking News

66 लाख का धान घोटाला: केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, सिस्टम की लापरवाही भी बेनकाब

66 लाख का धान घोटाला: केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, सिस्टम की लापरवाही भी बेनकाब


मुंगेली  27 अप्रैल ,मुंगेली जिले में धान खरीदी के नाम पर हुए 66 लाख रुपये से अधिक के बड़े घोटाले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में धान खरीदी केंद्र धरदेई के प्रभारी कार्तिक राम ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 2156.08 क्विंटल धान में भारी गड़बड़ी की और रिकॉर्ड में हेराफेरी कर शासन को ₹66,83,848 की सीधी आर्थिक क्षति पहुंचाई।
कैसे हुआ घोटाला?
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से जुड़े शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर गठित जांच टीम ने जब धरदेई केंद्र की जांच की, तो स्टॉक और रजिस्टर में भारी अंतर सामने आया।
धान खरीदी रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी
कागजों में हेराफेरी कर कमी छिपाने की कोशिश
जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही भी उजागर
ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के सख्त निर्देश पर पथरिया पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
मुखबिर और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को नांदघाट (बेमेतरा) से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने गबन करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त?धान खरीदी रजिस्टर
स्टॉक रजिस्टर
अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज
और कौन-कौन हैं कतार पर?
पुलिस का कहना है कि इस घोटाले में अन्य लोगों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
बड़ी बात
यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की करतूत नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की खामियों और लापरवाही को उजागर करता है। अब सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े घोटाले के दौरान निगरानी तंत्र कहां था?
👉 फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर का यथार्थ: बदहाली के भंवर में ‘वेलकम गेट’ की जानलेवा सड़क और तालाब बना जे एम पी हाईस्कूल मैदान

🔊 Listen to this तखतपुर का यथार्थ: बदहाली के भंवर में ‘वेलकम गेट’ की जानलेवा …